हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक १५ सितंबर, २०२५ को हमारे विद्यालय में काव्य पाठन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया | इसमे आठवीं और नवीं कक्षा के चारों दल – कावेरी, गंगा ,गोदावरी और यमुना दलों के छात्रों ने दिए गए कवियों की कविता प्रस्तुत की | आठवीं कक्षा के छात्रों ने अटलबिहारी वाजपेयी जी , सर्वेश्वर दयाल सक्सेना जी और गोपालप्रसाद व्यास जी की कविताओं का पाठन किया | नवीं कक्षा के छात्रों ने कवि हरिवंशराय बच्चन जी , मैथलीशरण गुप्त जी और सुभद्राकुमारी चौहान जी की कविताओं का पाठन किया | कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय गीत से किया गया | स्वागत प्रस्तुति के उपरांत श्रीमती मनिषा यादव जी ने हिंदी के विषय में अपने विचार व्यक्त किए | इसके उपरांत प्रतियोगिता आरंभ हुई सभी प्रतियोगियों ने दिए गए कविओं पर अपनी कविता प्रस्तुत की | प्रतियोगिता की निर्णायिका श्रीमती सोनाली नाफ्डे जी और सिन्धु तिवारी जी थी | प्रतियोगिता की निर्णायिका श्रीमती सोनाली नाफ्डे जी ने अपने अनमोल वचन प्रस्तुत किए | साथ ही आदरणीय प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम भोगले जी ने कार्यक्रम के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए और प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए | अरहान खान द्वारा आभार प्रकट के साथ ही कार्यक्रम समाप्त हुआ |
धन्यवाद
Loading